Connect with us
हत्या करने वाले तीन हत्यारों में शामिल रोहित उर्फ सन्नी हमीरपुर का रहने वाला है। उस पर कुरैरा थाने में 14 मुकदमें दर्ज है। वह सुंदर भाटी के साथ वर्ष 2019 में हमीरपुर जेल में बंद रहा था। उसी दौरान से वह सुंदर भाटी के संपर्क में था।

Uncategorized

Atiq Ahmed: सुंदर भाटी के इशारे पर अतीक के हत्यारों तक पहुंची जिगाना पिस्टल, हमीरपुर जेल में हुई थी मुलाकात

खबर शेयर करें -

पाकिस्तान के रास्ते भारत आने वाली जिगाना पिस्टल का प्रयोग अतीक व उसके भाई अशरफ की हत्या में किया गया। हत्या करने वाले तीन हत्यारों में शामिल रोहित उर्फ सन्नी हमीरपुर का रहने वाला है। उस पर कुरैरा थाने में 14 मुकदमें दर्ज है। वह सुंदर भाटी के साथ वर्ष 2019 में हमीरपुर जेल में बंद रहा था। उसी दौरान से वह सुंदर भाटी के संपर्क में था।

सुंदर भाटी के इशारे पर पहुंची पिस्टल

सूत्रों ने दावा किया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात सुंदर भाटी के इशारे पर अतीक अहमद के हत्यारों तक जिगाना पिस्टल पहुंची। इसी पिस्टल का प्रयोग पंजाब में हुई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी किया गया था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुंदर की अतीक से क्या दुश्मनी चल रही थी।

सुंदर भाटी पर 62 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसको हाल ही में गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय ने हरेंद्र प्रधान हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उसके बाद से वह जेल में बंद है। फिलहाल जिगाना पिस्टल का मौके से बरामद होना इस ओर इशारा कर रहा है कि यह पिस्टल पंजाब से प्रयागराज आरोपितों तक पहुंचाई गई। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि कुछ दिन पहले अतीक की हत्या के आरोपितों ने जेल में सुंदर से मुलाकात की थी।

जग्गू भगवानपुरिया की कुंडली खंगाली जा रही

पंजाब के कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया का नाम पूर्व में भी जिगाना पिस्टल की सप्लाई में प्रकाश में आ चुका है। जांच एजेंसी उसकी भी कुंडली खंगाल रही है कि आरोपित जग्गू के संपर्क में रहे थे या नहीं।

जिगाना पिस्टल में लोड होती है 17 गोलियां

तुर्की में बनने वाली जिगाना पिस्टल पांच से सात रुपये के बीच आती है। भारत में यह पिस्टल पूर्णता प्रतिबंध है। पाकिस्तान के रास्ते इसे अवैध तरीके से भारत लाया जाता है। पिस्टल में एक बार में 17 गोलियां लोड होती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts