Connect with us

Uncategorized

स्पाई यूनिवर्स की वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ नज़र आएंगे जूनियर एनटीआर ; एपिक एक्शन एडवेंचर ड्रामा में दोनों के बीच होगा तगड़ा मुक़ाबला

यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स का लेवल अब और ज्यादा बढ़ने वाला है क्योंकि इसमें अब साउथ एक्टर की एंट्री भी हो गई है । पठान और टाइगर 3 के बाद स्पाई यूनिवर्स की अगली फ़िल्म होगी वॉर 2 जिसमें एक बार फिर ऋतिक रोशन ‘कबीर’ के किरदार में नज़र आएँगे । वहीं इस बार वॉर 2 में एक नया एडिशन भी हुआ है और वो है आरआरआर एक्टर जूनियर एनटीआर । ऐसा पहली बार होगा जब ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्क्रीन पर साथ नज़र आयेंगे । मेकर्स ने अपने स्पाई यूनिवर्स में साउथ एक्टर को लेने का फ़ैसला इसलिए किया है ताकि फ़िल्म कि पैन इंडिया अपील बढ़ जाए ।

ऋतिक रोशन की वॉर 2 में जूनियर एनटीआर

वॉर 2 में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर की एंट्री को कन्फर्म करते हुए ट्रेड सूत्र ने बताया, “हाँ, यह बिल्कुल सही जानकारी है । जूनियर एनटीआर वॉर 2 में ऋतिक के साथ मुक़ाबला करते हुए नज़र आएँगे जो की एक एपिक एक्शन एडवेंचर होने जा रहा है । वॉर 2 अब एक ट्रू-ब्लू पैन इंडिया फिल्म है जिसमें हिन्दी बेल्ट और साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार नज़र आने वाले हैं । आदित्य चोपड़ा का यह कदम फ़िल्म को पैन इंडिया अपील दिलवाना है ताकि फ़िल्म कि बॉक्स ऑफिस संभावना बढ़ जाए ।”

हालाँकि वॉर 2 में एनटीआर का रोल क्या रहेगा, इसकी डीटेल अभी सीक्रेट रखी गई है । लेकिन वह इस फ़िल्म का हिस्सा हैं, ये कन्फर्म है ।

 ये कहना गलत नहीं होगा कि वॉर 2 काफ़ी दिलचस्प होने वाली है । इस बार फ़िल्म को सिद्धार्थ आनंद की जगह ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे । कहा जा रहा है कि, जहां से सलमान ख़ान की टाइगर 3 ख़त्म होगी वहीं से वॉर 2 की शुरुआत होगी ।  

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts