Connect with us

Uncategorized

 देहरादून लौट रही बस खाई में लुढ़की, सीएम धामी ने जताया दुख; तस्‍वीरों में भयानक मंजर

खबर शेयर करें -

मसूरी: Mussoorie Bus Accident: रविवार को मसूरी से देहरादून लौट रही एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। मसूरी से पांच किमी पहले बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

jagran

बताया गया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे बाद शेर घंड़ा के पास हुआ। वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

jagran

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून-मसूरी हाईवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन ने त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया है और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ओम शान्ति।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts