Connect with us

Uncategorized

पार्टी में शामिल होते ही छिप जाते हैं काले कारनामे,भाजपा भ्रष्टाचारियों की वाशिंग मशीन : करन माहरा

खबर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे पंचायत और निकाय जनप्रतिनिधियों पर चुप्पी तोड़ते हुए, कांग्रेस ने कहा है कि ऐसे सभी नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं, जेल जाने के डर से वो भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। माहरा ने देहरादून के मेयर सुनील उनियाल की भी सम्पत्ति जांच की मांग उठाई है।

कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में करन माहरा ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों के लिए वॉशिंग मशीन का काम कर रही है, जिसकी सदस्यता लेते ही उनके सारे काले कारनामे भुला दिए जाते हैं। बीते दिनों बड़कोट पालिका के पूर्व अध्यक्ष अतोल रावत और चमोली जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने पर सवाल उठाते हुए लिया है।

माहरा ने कहा कि अतोल के खिलाफ आवास योजना में गड़बड़ी का मामला चल रहा है, इस मामले में एफआईआर दर्ज है। वहीं, लक्ष्मण सिंह रावत के खिलाफ भी चेक बाउंस के एक मामला चल रहा है। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस में रहते संगठन ने इन पर कारवाई क्यों नहीं की ? माहरा बोले की उनके जानकारी में हाल में ये मामले आए हैं। कहा कि इसी तरह द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा के खिलाफ कई मामले में है, उन्होंने इसलिए कांग्रेस छोड़कर भाजपा नेताओं का आश्रय ले लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, मीडिया प्रमुख गरिमा दसौनी माहरा भी मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts