Connect with us

Uncategorized

कन्हैया कुमार को कांग्रेस में बड़ा दायित्व देने की तैयारी, सौंपी जा सकती है यह जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

पंजाब, यूपी और बिहार समेत तमाम राज्यों में लगातार करारी हार का सामना कर रही कांग्रेस अब बड़े प्रयोग करने की तैयारी में है। इसी के तहत वामपंथी दल सीपीआई से आए कन्हैया कुमार को पार्टी अहम रोल दे सकती है। जेएनयू के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार को कांग्रेस दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है अथवा यूथ कांग्रेस का चीफ बनाने पर भी विचार चल रहा है। फिलहाल दोनों विकल्पों पर बात चल रही है और किसी एक पर मुहर लग सकती है।

यदि कन्हैया कुमार को प्रमोट किया जाता है तो यह कांग्रेस में व्यापक बदलाव होगा। इससे कांग्रेस का झुकाव लेफ्ट की विचारधारा की तरफ बढ़ता दिखेगा। हालांकि कांग्रेस कन्हैया कुमार के जरिए युवाओं को प्रमोट करने का संदेश देना चाहती है। कन्हैया कुमार भाजपा पर तीखे हमले बोलते रहे हैं। खासतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी पर वह पूंजीवादी नीतियों को लेकर हमला करते रहे हैं। ऐसे में कन्हैया कुमार को कांग्रेस उस नेता के तौर पर देख रही है, जो अपने बयानों के चलते चर्चा बटोर सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस में ऊर्जा भी भर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts