Connect with us

Uncategorized

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर एनटीआर 30 को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें -

आरआरआर के बाद जूनियर एनटीआर अपनी अगली फ़िल्म एनटीआर 30 में लीड रोल में नज़र आएंगे । इस फ़िल्म जूनियर एनटीआर के अपोज़िट जाह्नवी कपूर लीड रोल में नज़र आएंगी । और अब इस फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है की, मेकर्स पूजा 23 मार्च 2023 को हैदराबाद में फिल्म की मुहूर्त पूजा आयोजित करेंगे जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए दी है । 

जूनियर एनटीआर स्टारर एनटीआर 30 के मेकर्स ने शेयर किया 

एनटीआर 30 में बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के अलावा एक और बॉलीवुड एक्टर की एंट्री होने वाली है । और वो हैं सैफ अली खान । खबरों की मानें तो सैफ अली खान जूनियर एनटीआर की एनटीआर 30 में विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे । इस बारें में जल्द ही ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा । खबरों की मानें तो, “मेकर्स एनटीआर 30 में सैफ की एंट्री को 23 मार्च को होने वाले एक ग्रैंड ईवेंट में के अनाउंस करने की प्लानिंग कर रहे हैं । फिल्म की शूटिंग 30 मार्च से शुरू होगी । हैदराबाद के बाहरी इलाके में फ़िल्म के लिए एक बड़ा सा सेट बनाया गया है, जहां लोकप्रिय एक्शन कोरियोग्राफर राम-लक्ष्मण एक्शन दृश्यों को शूट करेंगे ।”

फिल्म में जाह्नवी कपूर भी हैं और इसका निर्देशन जनता गैराज के निदेशक कोराताला शिवा करेंगे ।  एनटीआर 30 का निर्माण एनटीआर आर्ट्स के हरि कृष्ण के और युवसुधा आर्ट्स के सुधाकर मिकिलिनेनी द्वारा किया जा रहा है । अनिरुद्ध रविचंदर संगीत देंगे, जबकि आर रत्नावेलु कैमरा संभालेंगे, साबू सिरिल कला का संचालन  करेंगे और श्रीकर प्रसाद फिल्म के एडिटर हैं ।  यह एक पैन इंडिया फिल्म है । इसको अगले साल और इसे 5 अप्रैल 2024 को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज किया जायेगा। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts