Connect with us

Uncategorized

मोहल्‍ले में कंबल ओढ़ घूम रहा व्‍यक्ति 5 साल की बच्‍ची को लेकर भागा, किया दुष्कर्म; लहूलुुहान छोड़ हुआ फरार

खबर शेयर करें -

नगर पंचायत केलाखेड़ा क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्वजनों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

मंगलवार को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब चार बजे नगर में कई दिनों से कंबल ओढ़ कर धूम रहा अज्ञात व्यक्ति मेरी पुत्री को छीनकर ले गया। घर के बाहर बच्ची से दुराचार किया। चीख-पुकार सुन बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़ भाग गया।

आरोपित को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया

स्वजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बच्ची को बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से रुद्रपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपित मानसिक विक्षप्ति बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसके स्वजनों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। बच्ची के स्वस्थ होने के बाद उससे आरोपित की पहचान कराई जाएगी। पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध धारा 458, 376, 363, 5/6 पाक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts