Connect with us

Uncategorized

 परीक्षा रद्द, इस महीने फिर होगी भर्ती, ये होंगे नियम

खबर शेयर करें -

हरिद्वार : आखिरकार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने कंबाइंड राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया है। अब इस भर्ती के लिए नए सिरे से अप्रैल माह में विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस भर्ती में पुरानी भर्ती के अभ्यर्थियों को नई भर्ती में आवेदन शुल्क में छूट के साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 25 नवंबर 2021 को 776 पदों के लिए जेई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे। 7 से 10 मई 2022 के बीच इस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें करीब 31 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम 31 अगस्त 2022 को जारी किया गया था।

इसी साल 8 जनवरी को राज्य लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हो गया। इस परीक्षा को आयोग ने तत्काल रद्द कर दिया था। पेपर लीक में पकड़े गए आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने जेई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की भी जानकारी दी थी।

मामले में SIT ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने पेपर लीक में शामिल अभ्यर्थियों की सूची आयोग को उपलब्ध कराई। बीती 10 फरवरी को आयोग ने इस सूची को वेबसाइट पर जारी किया था, जिसमें पटवारी लेखपाल भर्ती के 44 और जेई भर्ती के 12 अभ्यर्थी शामिल थे। इसके बाद तीन मार्च को पुलिस से मिली एक और सूची में 49 अभ्यर्थियों के नाम जारी किए गए थे, जो कि जेई भर्ती के पेपर लीक के आरोपी थे।

आयोग ने 2021 की जो विज्ञप्ति जारी की थी, उसमें जेई भर्ती के लिए 776 पद थे। इस बीच शासन से इन पदों के लिए कई और प्रस्ताव आयोग को मिल चुके हैं। लिहाजा, नई विज्ञप्ति में सभी पदों को शामिल किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों के लिए ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका मिलेगा।

पदों की पूरी जानकारी
विभाग                                             पद
ग्रामीण निर्माण विभाग                    182
सिंचाई विभाग                                  49
लघु सिंचाई विभाग                            39
पंचायतीराज विभाग                          21
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग              79
लोक निर्माण विभाग                      222
विद्युत सुरक्षा विभाग                       09
आवास विभाग                                139
कृषि विभाग                                    36

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts