Connect with us

Uncategorized

चाकू से पंजे काटे, उंगली डालकर आंखें नोंच लीं….प्रेमिका की दरिंदगी देख डॉक्टर भी कांपे

खबर शेयर करें -

प्रेमिका ने बताया-गालिब उन्हें परेशान कर रहा था।
मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह के एक अपराधी युवक की उसकी पूर्व प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को सोमवार यानि 20 फरवरी की रात अंजाम दिया गया। पहले पूर्व प्रेमी को बातों में उलझाकर मिलने बुलाया। फिर जवां क्षेत्र में राख के बंधे पर बेहोश कर उसकी हत्या की गई। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों में हत्यारोपी युवती व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

प्रेमी जोड़े ने जिस दरिंदगी से हत्या को अंजाम दिया। उसी अंदाज में उन्होंने खुलकर पुलिस के सामने सच भी बयां किया। युवती ने साफ कहा कि खुद के साथ दुष्कर्म और प्रेमी के बाल काटने का बदला लिया है। पोस्टमार्टम में जो उजागर हुआ है, उसे देख सभी हैरान हैं। दोनों ने मिलकर सिर्फ उसका गला ही नहीं रेता। साथ में दोनों हाथों के पंजे ऊपर से काटे गए, आंखें तक नोंच ली गईं। पीट और पेट पर चाकू से कई प्रहार किए। शव की इस हालत को देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों तक ने दांतों तले उंगली दबा ली। पुलिस के अनुसार, दोनों को तड़के गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ शुरू की तो उन्होंने स्वीकारा कि गालिब उन्हें परेशान कर रहा था।

आंखें उंगली डालकर बाहर नोंच लीं
नुमाइश से एक उस्तरा व एक रामपुरी चाकू खरीद कर लाए। फिर सोमवार को युवती ने गालिब को आजाद नाम के अपने फर्जी इंस्टा एकाउंट से कॉल कर उसे मिलने बुलाया। फिर उसी की स्कूटी पर बैठकर वह जवां बंधे पर पहुंची। जहां पहले से अयाज छिपा हुआ था। वहां उसे रबड़ी में नशीली गोली मिलाकर खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद चाकू व उस्तरा से अयाज ने उसकी हत्या की। पंजे काटने के दौरान चाकू कमजोर पड़ गया तो उस्तरे से उसे काटा और आंखें उंगली डालकर बाहर नोंच लीं।

पुलिस टीम को एसएसपी देंगे ईनाम
सीओ मोहसिन खान के अनुसार हत्या में प्रयुक्त हथियार व मोबाइल घटना स्थल से एक किमी दूर छिपाए थे, जिन्हें बरामद किया गया है। स्कूटी को घटनास्थल से ही बरामद किया है। साथ में खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। मृत गालिब पर भी हत्या, हत्या के प्रयास व दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज थे। इधर, एसएसपी ने चंद घंटों में हत्या का खुलासा करने वाली टीम को इनाम की घोषणा की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts