Connect with us

Uncategorized

ना उम्र की सीमा हो……67 साल के बिल गेट्स को फिर से हुआ प्यार, इस महिला को कर रहे हैं डेट

खबर शेयर करें -

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को एकबार फिर से प्यार हो गया है। 67 वर्षीय गेट्स ओरेकल के दिवंगत सीईओ मार्क हर्ड की विधवा 60 वर्षीय पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं। करीब एक साल से दोनों रिलेशन में हैं। बता दें कि पाउला के पति मार्क हर्ड का निधन 2019 में 62 साल की आयु में कैंसर के चलते हो गया था। बिल गेट्स और पाउला पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक मैच देखते दिखाई दिए थे, जिसके बाद दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। अब यह साफ हो गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

गेट्स और पाउला के एक कॉमन फ्रेंड की मानें तो दोनों अब रोमांटिक रिश्ते में आ चुके हैं। दोस्त ने बताया कि पाउला को वैसे तो मिस्ट्री वूमन कहा जाता है, लेकिन इस बार दोनों की लव मिस्ट्री उनके कई जानकारों को पता है। जानकारी के अनुसार बिल और पाउला दोनों टेनिस देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों की मुलाकात पाउला के पति की मौत से पहले ही एक टेनिस मैच के दौरान ही हुई थी। पिछले महीने भी मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान दोनों को साथ देखा गया था। इसी मैच में दोनों को काफी करीब देखा गया और यहीं से अटकलों ने जन्म लिया। दोनों की कई तस्वीरें उस मैच के बाद सामने आई थीं, जहां दोनों काफी हंसते हुए मैच देखते देखे गए थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts