Connect with us

Uncategorized

औरत के लिए झगड़ा, देहरादून में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से हड़कंप

खबर शेयर करें -

रायपुर के मयूर विहार क्षेत्र में एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक विजयपाल निवासी मध्यप्रदेश यहां एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

इस बीच हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल के मुंह पर वार कर दिया। एक के बाद एक हरिराम ने कई वार कर दिए। इससे विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिराम मौके से भाग निकला। सुबह के वक्त जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने थोड़ी देर पहले हत्यारोपी हरिराम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts