Connect with us

Uncategorized

मोदी ने पैर छुए जिलाध्यक्ष के जनसभा के दौरान, तो हर कोई हैरान

मोदी ने पैर छुए जिलाध्यक्ष के जनसभा के दौरान, तो हर कोई हैरान

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को दौरान यहां ऐसा वाकया हुआ जिससे न केवल भाजपाई बल्कि पूरे देश में लोग हैरान रह गए। भला प्रधानमंत्री नरेंद्र जनसभा के दौरान किसके पैर और क्यों छुएंगे? मगर ऐसा ही हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा जिलाध्यक्ष के पैर छू लिए। इसस हर कोई हैरत में पड़ गया।
उन्नाव के चंदनखेड़ा में जनसभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने प्रधानमंत्री को राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट किया। इसी दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के पैर छू लिए, इस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। कहा कि वह संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का आदर करते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री झुके और जिलाध्यक्ष के पैर छू लिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पैर छूने से मना किया और फिर खुद झुककर अभिवादन किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts