Connect with us

Uncategorized

ज़रा बच के! यह भी बन सकता है गले में कैंसर का कारण….इस हॉलीवुड एक्टर को हुई बीमारी

खबर शेयर करें -

हॉलिवुड के मशहूर एक्टर माइकल डगलस पिछले दिनों अचानक एक बीमारी के चलते सुर्खियों में आ गए। यह बीमारी थी गले का कैंसर और जिसकी वजह थी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी)। उन्होंने दुनिया को खुलेआम बताया कि ओरल सेक्स के चलते उन्हें यह बीमारी लगी। इसी तरह टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एचपीवी वायरस (HPV Infection) की वजह से वह स्तन और गले के कैंसर से पीड़ित हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, इस वायरस के फैलने की पहली बड़ी वजह है ओरल सेक्स और दूसरी कई पार्टनर के साथ सेक्स करना।

कैसे फैलती है यह बीमारी?
एचपीवी एक तेजी से फैलने वाला वायरस है। अधिकतर मामलों में इस वायरस से होने वाली बीमारी के लक्षण भी मालूम नहीं चलते, जिसके कारण न तो प्रभावित व्यक्ति को बीमारी का पता चलता है और न ये पता चलता है कि उनसे ये बीमारी उनके पार्टनर को भी हो रही है। यह संक्रमण आमतौर पर स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट से फैलता है। इस वायरस की लगभग 100 या अधिक किस्में हैं, और उनमें से लगभग 40 के बारे में कहा जाता है कि यह यौन संपर्क के माध्यम से फैलती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts