Connect with us

Uncategorized

अजब-गजब: 12 बीवियां, 102 बच्चे, 67 साल की उम्र में इस किसान ने लिया अब यह फैसला……

खबर शेयर करें -

इन दिनों अफ्रीकी देश युगांडा में रहने वाले एक शख्स की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस शख्स की 12 बीवियां हैं और 102 बच्चे हैं। इसके साथ ही 568 नाती-पोते भी हैं। आपको जानकर यह यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन यह बिल्कुल सच है और कोई बनाई गई कहानी नहीं है। आपको इस शख्स के परिवार के बारे में जानकर हैरानी हो रही होगी। युगांडा में रहने वाला यह शख्स एक किसान है। अब इस व्यक्ति ने बड़ा फैसला लिया है जिसके लिए उसकी चर्चा हो रही है। दरअसल शख्स का कहना है परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसे रोकना चाहिए। शख्स ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि परिवार के भरण-पोषण के लिए इनकम कम पड़ रही है। इस शख्स का नाम मूसा हसाहया है जिसकी उम्र 67 साल है। युगांडा के लुसाका शहर में मूसा रहते हैं।

यहां पर एक से अधिक शादिया करना अपराध नहीं है। इसकी वजह से उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 12 शादियां की हैं और अब उनकी 12 पत्नियां हैं। मूसा हसाहया की सभी पत्नियां 12 बेडरूम के एक ही घर में और एक साथ रहती हैं। 102 बच्चों के बाप मूसा की सबसे छोटी पत्नी जुलैका से 11 बच्चे हैं। फिलहाल आर्थिक तंगी की वजह से मूसा ने बढ़ते परिवार को रोकने का निर्णय लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 67 वर्षीय मूसा की आर्थिक हालत खराब है जिससे परेशान होकर अब वह परिवार नियोजन का फैसला लिया है। मूसा ने अपनी सभी पत्नियों को गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। वह चाहते हैं कि अब आगे किसी बच्चे का जन्म न हो। 102 बच्चे पैदा करने के बाद मूसा को ख्याल आया कि अब खर्चा बढ़ रहा है और परिवार को रोकना चाहिए। मूसा एक किसान हैं जिसकी वजह से उनकी आय अधिक नहीं है। मूसा के एक तिहाई बच्चों की उम्र 6 से 51 साल के अंदर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts