Connect with us

Uncategorized

कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जारी किया यह निर्देश

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें। सभी जनपदों में बूस्टर डोज के लिए कैम्प लगाए जाएं और कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नए मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।

इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को कोविड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए एंव सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव अमरदीप कौर उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts