Connect with us

Uncategorized

बाइक हादसे में एक की मौत, 2 गंभीर

रामनगर। यहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बैलपड़ाव हल्द्वानी मोटर मार्ग पर बाइक सवारों की कार से भिड़ंत हो गई, हादसे के बाद पीछे से आ रहे कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

बैलपड़ाव पेट्रोल पम्प के समीप हुई आपसी भिड़ंत इतनी भयानक थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 2 घायल है। एसओ कालाढूंगी राजवीर नेगी ने बताया कि पत्तापानी पुरानी पुलिस चौकी के पास कार की टक्कर से कैंटर की चपेट में बाइक आ गयी, जिससे यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी एच टी एच भेजा गया है बताया जा रहा है दोनों घायलों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। एक ही बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति मालधन रामनगर के बताए जा रहे हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts