Connect with us

Uncategorized

जल्द भरे जाएंगे तहसीलदार और NT के पद, SDM के नए पद होंगे सृजत

खबर शेयर करें -

प्रदेश में जल्द तहसीलदार और नायब तहसीलदार के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। साथ ही SDM के भी नए पद सृजित किए जाएंगे।सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में राजस्व वादों की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने राजस्व के लम्बित प्रकरणों को अभियान चलाते हुए तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि, डाटा लेक के माध्यम से इसकी डायनामिक रैंकिंग की जाए। सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों की लगातार समीक्षा की जाए, ताकि पैंडेंसी को समाप्त किया जा सके।

CMS को प्रदेश में 100 प्रतिशत लागू करने के निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण हेतु 01 दिसम्बर से सभी नए वादों को राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) पर ऑनलाईन किए जाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने आरसीएमएस को प्रदेश में 100 प्रतिशत लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि, सभी प्रकार के राजस्व न्यायालयों के ऑनलाईन किए जाने हेतु टाईम फ्रेम निर्धारित किया जाए। नए मामलों को पूर्णतः ऑनलाईन करते हुए लीगेसी डाटा को भी अभियान के तौर पर अपलोड किया जाए।

तहसीलदार, नायब तहसीलदार के पदों को शीघ्र भरने के निर्देश

मुख्य सचिव ने कमिश्नर कोर्ट में लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह बैठक कर मॉनिटरिंग किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार कोर्ट में अधिक पैंडेंसी पर मामले तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि के पदों को शीघ्र भरने हेतु कार्य किया जाए।

एसडीएम के नए पद होंगे सृजित, शीघ्र भर्ती के निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि, वीआईपी कार्यक्रमों के लिए एसडीएम (SDM) आदि को लगाए जाने से राजस्व का काफी कार्य बाधित होता है, जिसके कारण पैंडेंसी बढ़ती है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए प्रोटोकॉल ऑफिसर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इससे जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी अपने कार्य में अधिक समय दे पाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को 25, 30 एसडीएम के और पद सृजन कर शीघ्र भर्ती किए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राजस्व परिषद राधा रतूड़ी, सचिव राजस्व सचिन कुर्वे और आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद चन्द्रेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts