Connect with us

Uncategorized

27 फरवरी को शुक्र देव की बदलेगी स्थिति, इन 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। शुक्र ग्रह को धन, वैभव और संपदा का कारक माना जाता है। 27 फरवरी को शुक्र अपने मित्र शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन का कुछ राशि वालों को जबरदस्त फायदा मिलेगा-

  1. मेष- शुक्र आपकी राशि के दूसरे व सातवें भाव के स्वामी हैं। यह आपके दशम यानी करियर भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को अचानक धन लाभ हो सकता है। अतीत में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है।
  2. वृषभ- शुक्र आपकी राशि पहले और छठवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र आपके नवम यानी भाग्य भाव में गोचर करेंगे। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा करने वाले छात्रों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

3-धनु- शुक्र आपकी राशि के छठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इस गोचर की अवधि में जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा।

  1. मीन- शुक्र आपकी राशि के तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं। आपकी राशि के 11 वें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। इस अवधि में शुक्र गोचर के प्रभाव से आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पेशेवर जीवन में सफलता हासिल होगी। मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts