Connect with us

Uncategorized

कांस्टेबल की बीवी का हल्द्वानी में दिनदहाड़े क़त्ल, स्कूल से लौटे बच्चों को खून से लथपथ मिला घर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड का नैनीताल जिला इस समय अपराधियों का गढ़ बन गया है। बुधवार देर रात्रि सराफा कारोबारी पर बदमाशों ने जहां फायरिंग की तो वहीं आज गुरुवार को एक और वारदात ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बदमाशों के निशाने पर इस बार पुलिस आ गयी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पुलिसकर्मी की पत्नी की नुकीली वस्तु से हत्या कर दी गयी। मामला पहली नजर में हत्या और लूट से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में तैनात सिपाही शंकर बिष्ट कि मुखानी के कालिका कालोनी में मकान है।

दोपहर बाद जब उनके बच्चे स्कूल से आए तो घर के अंदर खून पड़ा हुआ था। खून देख बच्चे चीख चिल्लाने लगे सभी पड़ोसियों ने कमरे के अंदर देखा कि स्टेबल शंकर बिष्ट की पत्नी 35 वर्षीय ममता बिष्ट खून से लथपथ पड़ी हुई थी। सर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पूरा घर खून से लाल हो गया है। वही घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। अलमारी में रखे अन्य सामान भी गायब है। सूचना के बाद मृतक ममता बिष्ट के पति शंकर बिष्ट ड्यूटी से घर पहुंचे। पूरे मामले पुलिस और फोरंसिक की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हत्या के बाद से आसपास के क्षेत्रा में हड़कंप मचा हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts