Connect with us

Uncategorized

बिग ब्रेकिंग: बिश्नोई गैंग की हल्द्वानी में दस्तक कुमाऊँ ज्वेलर्स स्वामी व आप नेता के पुत्र पर देर रात फायरिंग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी रवि बिश्नोई गैंग ने हल्द्वानी में पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया बुधवार की रात हल्द्वानी के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के स्वामी पुत्र पर फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल-बाल बच गए विदित है कि कल ही काशीपुर में तीन बड़े ज्वेलर्स को रवि बिश्नोई गैंग द्वारा रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी मिली थी किंतु यहां हल्द्वानी में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊं ज्वेलर्स के स्वामी रामशरण वर्मा के बेटे राजीव वर्मा बुधवार रात दुकान बंद करीब 10:00 बजे घर पहुंचे घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर वह जा रहे थे कि पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गए इस बीच सूचना पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए पुलिस के सामने ही व्हाट्सएप कॉल पर आई जिस पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी इधर पुलिस अफसर सुरक्षा को लेकर फोर्स को ब्रीफ कर ही रहे थे कि एक बाइक सवार पर तीन युवक वहां से गुजरे राजीव ने उन्हें पहचान लिया पुलिस ने उनका पीछा किया किंतु बदमाश पुलिस को गच्चा देकर गायब हो गए पुलिस अभी छानबीन में लगी हुई है वारदात में शामिल किसी भी बदमाश की पुख्ता जानकारी पुलिस के पास नहीं है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts