Connect with us

Uncategorized

कुकर्म के बाद जागेश्वर के पवन की नशे में धुत तीन युवकों ने कर दी थी हत्या

खबर शेयर करें -

चंडीगढ। हरियाणा के जींद में जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर बिशनपुरा गांव में दो अक्तूबर की रात की गई उत्तराखंड के जागेश्वर (अल्मोड़ा) निवासी पवन की हत्या का खुलासा हो गया है। गांव के तीन युवकों ने शराब के नशे में कुकर्म के बाद उसकी हत्या कर, दी। इस घटना में शामिल गांव रामकली हाल आबाद दुर्गा कॉलोनी निवासी नवीन भटनागर, कॉलोनी निवासी मोनू ठाकुर व राम कॉलोनी निवासी मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को गुरुवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
हरियाणा की पुलिस दस दिन से हत्या का सुराग लगाने का प्रयास कर रही थी। साइबर टीम ने शहर के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि नवीन मोनू ठाकुर व मोहम्मद नसीम ने युवक को नए बस स्टैंड के सामने से होटल में सस्ता कमरा दिखाने का बहाना देकर ऑटो में बैठा लिया और बिशनपुरा गांव के पुल के पास खेतों में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया।

Subscribe,like,Share

जब पवन आरोपियों से छुड़वाकर भागने लगा तो आरोपियों ने फंसने के डर से उसकी हत्या कर दी। उसके शरीर पर पेंचकस व अन्य तेजधार हथियारों से हमला किया गया। उसके मुंह में कपड़े ठूंसे गए और हाथ-पांव बांध दिए। हत्या कर उसके गुप्तांग पर भी वार किए और डंडे भी शरीर के अंदर डाले गए।
आरोपी यह दिखाने का प्रयास कर रहे थे कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते किसी ने की है लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। सीआईए प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि तीनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त किए गए औजार व अन्य सामान बरामद किया जाना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts