Connect with us

Uncategorized

UKSSSC मामले में गिरफ्तार संयुक्त सचिव सस्पेंड

खबर शेयर करें -

देहरादून : 2106 VPDO भर्ती मामले में गिरफ्तारी के बाद अब शासन ने UKSSSC के पूर्व सचिव एमएस कन्याल को सस्पेंड कर दिया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव और वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

निलंबन आदेश उनकी गिरफ्तारी के दिन यानी आठ अक्तूबर से प्रभावी होगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 2016 में हुई वीपीडीओ भर्ती के दौरान एमएस कन्याल, आयोग में सचिव थे।इस भर्ती में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ हुई थी, जिसके पुख्ता प्रमाण भी सामने आए थे।

2018 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को एसटीएफ के हवाले कर दिया था। भर्ती घोटाले में पूछताछ के बाद शनिवार को STF ने कन्याल को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कन्याल को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया।

कन्याल वर्तमान में सचिवालय में संयुक्त सचिव लेखा के पद पर सेवाएं दे रहे थे। आदेश में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कन्याल का निलंबन, गिरफ्तारी की तिथि से ही मान्य होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts