Connect with us

Uncategorized

देश के टुकड़े करने का सपना देख रही कांग्रेस, देंगे जवाब : सीएम हिमंत बिस्वा

किच्छा : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत हमारी मां है, कांग्रेस सत्ता के लालच में देश का विभाजन कर चुकी है। अब जनता कांग्रेस को देश का विभाजन नहीं करने देगी। किच्छा को एम्स देकर प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही उत्तराखंड की जनता के साथ खड़े रहने का संकेत दे दिया है। प्रधानमंत्री का लगाव उत्तराखंड के साथ है। यही कारण है कि उत्तराखंड में दो एम्स जनता के स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे। भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के पक्ष में खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस कभी देश के हित में काम नहीं कर सकती। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो सबूत मांगती है। देश में बने कोरोना वैक्सीन के मांगती है। जब चीन या पाकिस्तान कोई बात कहता है तो तुरंत मान प्रधानमंत्री से सबूत मांगती है। जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस इस देश के लिए नहीं पाकिस्तान व चीन के एजेंट के रूप में काम कर रही है। सभा के दौरान जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, दुनिया में फिर से भगवा लहराएंगे गाने के बाद रातोंरात फेम में आए भजन गायक कन्हैया मित्तल व पंजाबी गायक गजेंद्र वर्मा ने भी मंच से समां बांध दिया। भारी संख्या में लोग दोनों को सुनने के लिए खेल मैदान में उमड़े थे।

भाजपा प्रत्याशी विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि माडल डिग्री कालेज क्षेत्र की शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस दौरान वरिष्ठ नेता कुंदन लाल खुराना, विपिन जल्होत्रा, धर्मराज जायसवाल, विवेक राय, मनमोहन सक्सेना, मुकेश कोली, मूल चंद्र राठौर, राकेश गुप्ता, कुलदीप बग्गा मौजूद थे। साभार न्यू मीडिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts