Connect with us

Uncategorized

लाहौरी एक्सप्रेस से उत्तराखण्ड पहुंचे 150 पाकिस्तानी नागरिक, स्वागत के साथ सुरक्षा के कड़े इन्तज़ाम, खुफिया विभाग भी अलर्ट

खबर शेयर करें -

नफरत से दूरियां बढ़ती हैं। जबकि इबादत और मोहब्बत दूरियां मिटाती है। यह मानना है उन पाकिस्तानियों का, जो आज जुमे (शुक्रवार) को उत्तराखण्ड के शहर रुड़की के पिरान कलियर पहुंचे। कलियर उर्स में शामिल होने के लिए शुक्रवार तड़के लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन से पाकिस्तानी जायरीनों का एक जत्था रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचा। जत्थे में 150 जायरीन शामिल हैं। रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सभी जायरीनों का दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद, उर्स मेले कमेटी के संयोजक अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी, समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

पाक जत्थे के टीम लीडर रियाज साबरी ने कहा कि भारत आकर जो प्यार मिला है उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि हर साल इस धरती पर आने की तमन्ना रखते हैं। नफरत से दूरियां बढ़ती है। जबकि इबादत और मोहब्बत दूरियों को मिटाती है। हम दोनों मुल्कों की सरकारों से अपील करते हैं कि वह एक दूसरे की अवाम के आने जाने के लिए रास्ता खोलें। पाक जायरीनों ने कहा कि वे साबिर पाक से दुआ करेंगे कि दोनों मुल्कों के लोगों के बीच मोहब्बत ओर भाईचारे के रिश्ते को और अधिक मजबूत करें। इसके बाद जायरीनों को भारी पुलिस बल के साथ रोडवेज की छह बसों से पिरान कलियर ले जाया गया। यहां उन्हें साबरी गेस्ट हाउस में ठहराया गया। पाक जायरीनों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स सहित खुफिया विभाग के अधिकारी लगाए गए हैं। पाक जायरीन 12 अक्तूबर को लाहौरी एक्सप्रेस से अपने वतन लौट जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts