Connect with us

Uncategorized

रामनगर में क्यारी के जंगल से मिला झारखंड के पर्यटक का कंकाल, 21 अगस्त से था लापता

खबर शेयर करें -

रामनगर : Skeleton of Jharkhand tourist found in Kyari forest : क्यारी स्थित रिसोर्ट से लापता हुए झारखंड के पर्यटक का 45 दिन बाद क्यारी के जंगल में कंकाल है। पुलिस ने कंकाल को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के स्वजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है। मृतक के स्वजनों के शुक्रवार तक रामनगर पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक मृतक मानसिक तनाव में रहता था।

20 अगस्त को आया था रामनगर

इसी साल 20 अगस्त को झारखंड स्थित आयुर्वेदिक कंपनी के 10 लोगों का एक ग्रुप रामनगर भ्रमण पर आया था। यहां वे क्यारी रिसोर्ट में ठहरे थे। ग्रुप में झारखंड के जिला सिमदेगा पोस्ट पाकरडाड ललकटोली निवासी 38 वर्षीय सुनील टोयो पुत्र अन्धे्रस टोयो भी आया हुआ था। 21 अगस्त को सुनील अपना बैग लेकर रिसोर्ट से चला गया। उसके साथियों ने उसे ढूंढ़ा भी, लेकिन उसका पता नहीं चला।

रिसोर्ट से एक किमी दूर मिला कंकाल

दूसरे दिन ग्रुप में जयपुर राजस्थान निवासी शामिल हेमंत चंदवानी ने सुनील की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दर्ज कराई। इसके बाद वह ग्रुप के लोग रामनगर से चले गए। गुरुवार को रिसोर्ट से करीब एक किलोमीटर दूर कसनाली जंगल में घास लेने गई महिलाओं को एक मानव कंकाल दिखा। उन्होंने वन कर्मियों को सूचना दी। वन कर्मियों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया है।

कपड़े से हुई शिनाख्त

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि मृतक का शव कंकाल में तब्दील हो गया था। कंकाल के समीप उसका बैग, मोबाइल फोन भी मिला है। रिसोर्ट कर्मियों ने भी कंकाल की पुष्टि की है। ग्रुप के सदस्यों से भी संपर्क किया गया तो उन्होंने कपड़े से शिनाख्त की है। मृतक के स्वजनों को शव मिलने की जानकारी दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts