Connect with us

Uncategorized

गंगा बंदी के बीच हरकी पैड़ी पर डूबकर दिल्ली के दो युवकों की मौत, दोनों हरिद्वार आए थे घूमने

खबर शेयर करें -

हरिद्वार:  हरिद्वार में सालाना गंगा बंदी के बीच दिल्ली के दो युवकों की हर की पैड़ी के पास डूबकर मौत हो गई। हादसा कुछ घंटे पहले हुआ है। बताया गया है कि कई जगह गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ था। दोनों युवक उसी के आसपास नहा रहे थे और डूब गए। पुलिस के गोताखोर ने उनके शव बरामद कर लिए हैं। युवक मूल रूप से जिला चित्रकूट उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

दिल्‍ली से हरिद्वार आए थे घूमने

शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि दिल्ली से कुछ युवक घूमने के लिए हरिद्वार आए थे। बड़ी शिव मूर्ति के पीछे नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। सूचना पर जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोतााखोर की टीम ने उनके शव बरामद कर लिए हैं।

मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के हैं रहने वाले

दोनों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों में अरविंद पुत्र रामजी और अभिषेक पुत्र संतोष निवासी चित्रकूट धाम करबी थाना करबी जिला चित्रकूट उत्‍तर प्रदेश है। इन दिनों दोनों युवक ज्वालापुरी पीवीसी मार्केट दिल्ली में रह रहे थे।

गंगा के बीच में हैं गहरे गड्ढे

दरअसल कई जगहों पर गंगा के बीच में गहरे गड्ढे बने हुए हैं और उन में पानी भरा हुआ है। आसपास जल कम होने के कारण दोनों युवक इन गड्ढों में नहाने पहुंचे थे। उनकी तलाश के लिए जल पुलिस के गोताखोर बुलाए गया था।

दो अक्‍टूबर को भी गंगा में डूब था दिल्‍ली का एक युवक

दो अक्‍टूबर को दोस्त के साथ ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आया दिल्ली का एक युवक गंगा नदी में नहाते समय डूब गया था। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने गंगा में लापता युवक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts