Connect with us

Uncategorized

शादी के बाद भी युवक ने पीछा नहीं छोड़ा तो विवाहिता ने ऐसा कदम उठाया

मृतक महिला की पहचान पूजा नाम से हुई है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी कुलदीप कुमार और थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष त्यागी मामले की जांच में जुटे हैं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मोहल्ला जनकपुरी में महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, तितावी गांव से मुजफ्फरनगर के मोहल्ला जनकपुरी में 6 माह पहले पूजा की शादी दीपक से हुई थी। पूजा के परिजनों ने बताया कि पूजा का प्रेमी सोनू लगातार उसे फोन पर परेशान कर रहा था। पूजा की मां कौशल ने बताया कि इससे पहले भी उसके खिलाफ थाना तितावी में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन, थाना तितावी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मां कौशल ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई।
पूजा की सास रविता ने बताया कि लड़का सोनू लगातार फोन पर पूजा को परेशान कर रहा था और वह फोन पर उनको भी धमकी दे रहा था। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। ऐसी जानकारी उन्हें मिली थी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts