Connect with us

Uncategorized

फोन किसी आदमी ने उठाया तो प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काटकर उतार दिया मौत के घाट

खबर शेयर करें -

आशा से एक साल पहले मिला था नदीम
पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर को गाज़ियाबाद के नंदग्राम के दीनदयालपुरी में एक महिला की हत्या हो गई थी। घटना के खुलासे के लिए टीम काम कर रही थी। मामले में आरोपी नदीम को पकड़ा गया है। आरोपी नदीम महिला आशा से एक साल पहले मिला था और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। कुछ दिन पहले वो मुरादाबाद गया था। जब उसने आशा देवी को फोन कॉल किया तो किसी पुरुष ने फोन उठाया था। लिहाजा नदीम को महिला पर किसी अन्य पुरुष से संबंध होने का शक हो गया था। वारदात के दिन वो महिला के घर गया। इस दौरान उसने महिला से कुछ नहीं कहा। हालांकि, थोड़ा बहुत झगड़ा हुआ और उसके बाद दोनों सो गए। रात को अचानक नदीम उठा और उसने महिला पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

इसके बाद उसने वहां कपड़े बदले और भाग गया। जाते समय वह अपने साथ आशा का मोबाइल भी ले गया। इसके अलावा घर में रखे हुए कीमती जेवर भी अपने साथ लेता गया। नदीम ने इसके बाद मोबाइल को तोड़ कर गंग नहर में फेंक दिया। कुल्हाड़ी को भी फेंक दिया गया था। आशा की पूर्व में शादी हो चुकी थी, लेकिन वह नंदग्राम इलाके में पति से अलग होकर किराये के मकान में रह रही थी। नदीम के बारे में पता चला है कि वह जूस बेचने का काम करता है। मुरादाबाद में उसका जूस बेचने का काम है। पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि शादीशुदा आशा नदीम के संपर्क में किस तरह से आई थी। सिर्फ शक के चलते नदीम ने आशा को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पहले पति से घरेलू कारणों से अलग होकर दुख में डूबी आशा को ऐसा लगा होगा कि नदीम उसके लिए सहारा बनेगा। लेकिन नदीम उसके लिए मौत बन जाएगा शायद आशा ने भी नहीं सोचा होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts