Connect with us

Uncategorized

मिलेगा मुफ्त भर्ती प्रशिक्षण, युवाओं के लिए अच्छी खबर

खबर शेयर करें -

देहरादून: गढ़वाल मंडल के पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। सेना, नौसेना, वायुसेना और पुलिस में भर्ती के लिए यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदकों की न्यूनतम योग्यता भी तय की गई है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले. कर्नल सीबीएस बिष्ट (अप्रा) ने अवगत कराया है कि, गढ़वाल मंडल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना, नौ सेना, वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 10 अक्टूबर से 56 दिनों के लिए निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जायेगा।

जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2022 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालीदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जायेगा। शेष जनपदों का चयन संबंधित सैनिक कल्याण में किया जायेगा।

अनिवार्य शर्तें

  • आवेदकों की आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष,
  • शैक्षिक योग्यता मैट्रिक (10जी) पास (45 प्रतिशत अकों से) है।
  • भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10वीं पास है।
  • वजन 46 किलो।
  • सीना 72-82 सेमी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाण पत्र,
  • पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बॉड साथ मे लाना अनिवार्य है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts