Connect with us

Uncategorized

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, क्या पड़ेगी कपकंपाने वाली ठंड

खबर शेयर करें -

देहरादून: मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। तापमान में गिरावट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी के बाद अब केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धामी की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है।

आज तड़के केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। वहीं, हाल ही में हुई बारिश और अब हिमपात से धामों में ठंड भी बढ़ने लगी है। यमुनोत्री धाम के ऊपर सप्त ऋषि कुंड, कालिंदी पर्वत, बंदरपूंछ, गरुड़ गंगा टॉप में तड़के हिमपात हुआ। हल्की बर्फबारी के बाद धाम में मौसम बदल गया। तापमान में काफी गिरावट महसूस की जा रही है।

मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। गढ़वाल और कुमाऊं के कई इलाकों में हालांकि हल्के बादल छाए हैं, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने से उमसभरी गर्मी हो गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts