Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड मौसम : मैदानी क्षेत्रों में खिलेगी धूप, पहाड़ों में बादल छाये रहेंगे; 23 के बाद बदलेगा मौसम

खबर शेयर करें -

देहरादून : Uttarakhand Weather: मानसून अभी विदा नहीं हुआ है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। सुबह के समय देहरादून के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। हालांकि उसके बाद धूप खिल गई।

23 सितंबर के बाद बदल सकता मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाये रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम का मिजाज 23 सितंबर के बाद बदल सकता है।

मलबा आने से हाईवे रहे बंद

उधर, पहाड़ में वर्षा के कारण मलबा आने से केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा और ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे रत्नोगाड़ के समीप घंटों बंद रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से करीब 24 किलोमीटर दूर बांसवाड़ा में ढाई घंटे, जबकि यमनोत्री हाइवे रत्नोगाड़ में हाईवे 19 घंटे बाद सुचारू हो सका।
  • उधर, उत्तरकाशी जिले में भारी वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनगर के पास भूस्खलन होने से रास्ता तीन घंटे अवरुद्ध रहा।

बोल्डर गिरने का बना हुआ है खतरा

गंगोत्री राजमार्ग पर हेल्गूगाड़ और सुनगर के बीच सोमवार की शाम को भूस्खलन शुरू हुआ। काफी देर तक पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। देर शाम को सीमा सड़क संगठन ने राजमार्ग को सुचारू किया। केदारनाथ हाईवे वर्षा के चलते कई स्थानों पर खतरनाक हो गया है। यहां बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिन वर्षा से राहत रहने की संभावना है। केवल उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं।

सड़क की ढही दीवार, फड़ की दुकानें हटाई

बस स्टेशन के समीप धारा रोड पर सड़क की एक दीवार ढह गई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त दीवार गिरी, उससे पहले ही फल और सब्जी आदि की दुकान वाले वहां से हट गए थे। भारी मलबा आने के चलते यहां से फड़ की दुकानों को सुरक्षा के लिहाज से हटा दिया गया है। मलबे के कारण सुबह के वक्त इस रूट पर वाहनों का संचालन भी बाधित रहा। बीते वर्ष भी इसी स्थान पर दीवार ढही थी, तब नगर पालिका ने दीवार को दुरुस्त कर दिया था। अब एक बार फिर इसी स्थान पर दीवार ढही है, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts