Connect with us

Uncategorized

मेरी मौत की ज़िम्मेदार मेरे दोस्त की बीवी है….बहन को वीडियो भेजकर फांसी पर लटक गया

खबर शेयर करें -

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक सनसनीखेज आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी बहन को व्हाट्सएप पर भेजा था। बहन जबतक ये वीडियो देख पाती, उससे पहले ही युवक फंदे पर लटक गया। वहीं भेजे गए वीडियो में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने दोस्त की वीवी को ठहराया है और अपने दोस्त से उसे ना छोड़ने की गुजारिश भी की। मृतक युवक ने वीडियो में यह भी कहा कि उसने प्यार का नाटक करके मुझे अपने जाल में फंसाया और मुझे धोखा देकर और भी 10 लड़कों से अफेयर चला रही थी। मैं चाहता हूं कि मेरी मौत के बाद उसे इसकी सजा जरूर मिले। आत्महत्या करने वाला युवक मूल रूप से संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में रायपुर कला का रहने वाला था। पिछले कुछ सालों से वह अपने बहनोई किशन के साथ मुरादाबाद में लाइनपार एकता कालोनी में रहता था। किशन एकता कालोनी में एमडीए आवास योजना में चौकीदार है। एमडीए के आवासों में ही किशन के साथ रवि भी रहता था। किशन ने बताया कि रवि चौकीदार के साथ ड्राइवर का काम भी कर लेता था। रविवार को वह घर से बाइक लेकर निकला था। उसने कहा था कि कांशीराम नगर में बुद्धा पार्क जा रहा है। वापस लौटकर नहीं आया। सोमवार सुबह पुलिस ने परिजनों को कॉल करके बताया कि गौतम बुद्धा पार्क के पास ही सड़क किनारे एक पेड़ पर रवि का शव लटका हुआ मिला।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts