Connect with us

Uncategorized

आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, तीन घायल, हाल जानने अस्पताल पहुंचे CM धामी

खबर शेयर करें -

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा नागरिक अस्पताल पहुंच खटीमा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से घायल महिलाओं से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने डाक्टरों को बेहतर उपचार किए जाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने बिजली गिरने से मृतक महिला के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की। आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि, तीन महिलाएं गंभीर घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तहसीलदार शुभांगिनी ने बताया कि  नदन्ना गांव की 40 वर्षीय नरगेश देवी पत्नी स्व.राजेश सिंह अपनी छोटी पुत्री प्रियांशी राणा एवं भतीज बहू निशा राणा के साथ रविवार को दियां गांव गई थी। दोपहर बाद जब वह तीनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऊईन-बनकटिया के पास तेज बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी।

यह देख वह जंगल किनारे एक पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान बिजली कड़कने से नरगेश देवी एकाएक नीचे गिर गई। इसके बाद प्रियांशी व निशा भी गिर गए। हल्का होश में आने पर निशा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।सूचना पर  तीनों को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने नरगेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रियांशी व निशा की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया।

दूसरी घटना श्रीपुर बीचुवा गांव की है। यहां मन्दिर के पास बैठी कौशल्या देवी पत्नी शकंर सिंह घायल हो गई। महिला को उप जिला चिकित्सालय में। भर्ती कराया गया है। सूचना पर तहसीलदार शुभांगिनी, रजिस्ट्रार कानूनगो नरेंद्र गहतोड़ी पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही घायलों से हालचाल जाना।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts