Connect with us

Uncategorized

ब्रेकिंग : लोगों में भारी आक्रोश,मुंबई में देवभूमि की बेटी की निर्मम हत्या

खबर शेयर करें -

मुंबई: मुंबई में  उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बेटी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना के बाद से परिवार सदमें है। युवती की हत्या से मुंबई में रह रहे उत्तराखंडियों में भारी आक्रोश है। लोगों को यह समझ नहीं हा रहा है कि आखिर प्रियंका के साथ ऐसा क्यों किया गया। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार 29 साल की प्रियंका रावत न्यू पनवेल (नवी मुंबई) रेलवे स्टेशन से बाहर निकली। उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उसके साथ क्या होने वाला है। जैसे ही प्रियंका स्टेशन से निकल कर बाहर सड़क पर पहुंची। वहां पहले से घात लगाकर खड़े शख्स ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

प्रियंका पर उसने इतनी तेजी से हमला किया कि उसे संभलने और अपना बचाव करने का भी मौका नहीं मिला। पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत थी। प्रियंका की निर्मम हत्या मामले में खांडेश्वर पुलिस थाने के एसआईआर दर्ज की गई है। हत्या क्यों की गई, फिलहाल इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है।

प्रवासी उत्तराखंडियों ने इस मामले में पुलिस से जांच में तेजी लाने के अनुराध किया है। परिवार को हर संभव मदद के लिए सभी एकजुट हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को इस मामले तेजी से जांच आगे बढ़ानी चाहिए। संकट के इस वक्त में सभी उत्तराखंड एकजुट हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts