Connect with us

Uncategorized

एसएसपी कार्यालय में तैनात होमगार्ड की जमरानी नाले में मिली लाश

खबर शेयर करें -

पुलिस बहुद्देशय भवन स्थित एसएसपी कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में तैनात होमगार्ड की जमरानी नाले में लाश मिली। ग्राम भौर्सा अमृतपुर भीमताल निवासी 40 वर्षीय महेश चंद्र पलड़िया पुत्र स्व. उमापति पलड़िया वर्ष 2003 में होमगार्ड बने थे। पुलिस के अनुसार एक सितंबर से उनकी ड्यूटी एसएसपी कैंप कार्यालय में लगी थी। शुक्रवार को वह ड्यूटी खत्म कर शाम पांच बजे घर के लिए निकले थे। अमृतपुर पहुंचते ही उन्होंने अंतिम बार अपनी पत्नी कमला को फोन कर घर आने की जानकारी दी। लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे। महेश जब रात भर घर नहीं पहुंचे तो स्वजन चिंता में डूब गए। शनिवार की सुबह गांव से दूध लेकर आ रहे युवक ने बेहोशी की हालत में महेश को अमृतपुर नाले में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों को दी। इसके बाद महेश को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। होमगार्ड की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार महेश के घर से पहले चढ़ाई है, वहीं से गिरकर वह जमरानी नाले में गिर गए और रात भर नाले में रहे। इधर, सूचना मिलते ही जिला कमांडेंट होमगार्ड मोहन चंद्र तिवारी व शहरी कम्पनी प्लाटून कमांडर प्रेमबल्लभ भी मोर्चरी पहुंच गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts