Connect with us

Uncategorized

HAPPY BIRTHDAY : मुख्यमंत्री धामी ने संकल्प दौड़ को किया फ्लैग ऑफ

खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts