Connect with us

Uncategorized

अवैध शराब के खिलाफ काशीपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों भट्टियां नष्ट कर अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो भी

खबर शेयर करें -

काशीपुर। जिलाधिकारी के आदेश के तहत संयुक्त आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर जहां आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम ने अवैध शराब की भट्टियां नष्ट करते हुए हजारों किलोग्राम लहान भी नष्ट की। टीम ने बहला नदी के किनारे अवैध शराब की 2 भट्टियां नष्ट करने के साथ ही 2000 किलो लहन तथा तथा अवैध शराब बनाने में उपयोग आने वाले उपकरण भी नष्ट किए। टीम ने यहां 60 लीटर अवैध शराब बरामद की। टीम ने खाई खेड़ा में अवैध शराब की 4 भट्टियां एवं 10000 किलो लहन नष्ट किया। यहां 120 लीटर अवैध शराब बरामद की गई टीम में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह असीम सिद्दीकी कृष्ण चंद्र शामिल रहे। आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने कहा कि अभियान जारी रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts