Connect with us

Uncategorized

पत्नी के चरित्र पर था शक, छोटे भाई को दी रूह कंपा देने वाली मौत

खबर शेयर करें -

छोटे भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर के महाराजपुर में शनिवार देर रात एक शख्स ने अपने छोटे भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। तड़के जब परिजन छत से नीचे उतरे तो खून से लथपथ शव देख देकर सन्न रह गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी को शक था कि उसके भाई के संबंध उसकी पत्नी से हैं। महुआ गांव के मजरा घाघूखेड़ा निवासी धनंजय सिंह किदवई नगर के मिड डे मील सेंटर में खाना बनाता है। उसके पिता जगदीश यादव ने बताया कि इसी साल 18 मई को धनंजय की शादी हुई थी।

घर में उनका छोटा बेटा शिव बहादुर सिंह (29) भी रहता था। शनिवार देर रात शिव बहादुर बरामदे में सो रहा था। बाकी सभी छत पर सो रहे थे। देर रात धनंजय ने सोते वक्त ही शिव बहादुर पर लाठी से वार पर वार करने शुरू कर दिए। हत्या करने के बाद वह वहां से फरार हो गया। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि धनंजय अपनी पत्नी व भाई पर शक करता था। उसको लगता था कि उन दोनों के अवैध संबंध हैं, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पिता जगदीश की तहरीर पर धनंजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts