Connect with us

Uncategorized

बारिश का कहर:, मकान गिरने से 8 दिन के बच्चे समेत तीन लोग दबे,

खबर शेयर करें -

देहरादून : बारिश का कहर जारी है। राजधानी देहरादून में भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए। उन्हेंउनको बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मलवे में दो महिलाएं और महज 8 दिन का एक मासूम दबा है।

राजपुर क्षेत्र के काठ बंगला बस्ती आवास ढह गया। जिलाधिकारी सोनिका ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राहत एवं बचाव दल मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि बचाव कार्य शुरू हो चुका है।

जानकारी के अनुसार संगीता (22) पत्नी दिनेश, लक्ष्मी (28) दिनेश की बहन और दिनेश का 8 दिन का बच्चा बताया जा रहा है। मलवे में तीन लोग दब गए। बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts