Connect with us

Uncategorized

खौफनाक: तीन मासूम बच्चियों, मां और पत्नी को मौत के घाट उतारा, दून में घटना के बाद सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पांच लोगों की हत्या ने सोमवार सुबह पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी। यहां दून में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने मासूम बच्चियों पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार देहरादून के पास रानीपोखरी में शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। मृतकों में तीन बेटी माता व आरोपी की पत्नी शामिल है। आरोपी ने चाकू से वार कर सभी को मौत को घाट उतार दिया।
मृतक- बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता
नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी
अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री
अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री
स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts