Connect with us

Uncategorized

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

रविवार 28 अगस्त आज चंद्रमा दिन रात सिंह राशि में संचार करेंगे। जबकि आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा, देखिए रविवार का दिन बाकी सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि : धैर्य से काम लें

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोगों का दिन आज ठीक ठाक गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत सामान्य रहेगा। दिन के पहले भाग में कई काम एक साथ आपके सामने अटके रहेंगे। आपके लिए इन महत्वपूर्ण कार्यों को थोड़ा समय लेकर पूरा करने में ही बेहतर रहेगा। दोपहर के बाद का समय फिर से उपयुक्त नहीं है। इसलिए आपको समझदारी और धैर्य के साथ काम लेना होगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

वृषभ राशि : आज उदास रह सकता है मन

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि आज परिवार के किसी सदस्य या बच्चों के व्यवहार के कारण मन उदास हो सकता है। इतना ही नहीं आज आपकी पत्नी या प्रेमिका का व्यवहार भी आपको परेशान कर सकता है। दिन के दूसरे भाग में ऐसा कुछ न करें जो दूसरों के लिए असहज माहौल पैदा कर दे।
भाग्य आज 76 % आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाये।

मिथुन राशि : नौकरी पेशा लोगों के लिए मुश्किल समय

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

गणेशजी के आशीर्वाद से मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहने की संभावना है। आज आपको नौकरी में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा किसी कार्य को शुरू करने में अभी भी आपको अधिक समय लग सकता है। जिस वजह से आप काफी परेशान रह सकते हैं।
आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कर्क राशि : उच्च अधिकारियों का मिलेगा सहयोग

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

गणेशजी के अनुसार, कर्क राशि के लोगों को आज व्यापार में अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज किसी कारण से आपका वाद विवाद हो सकता है। आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखें। अगर आप विवाद में पड़ते हैं तो आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 70 % आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि: समय पर पूरे करें सभी कार्य

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

गणेशजी की कृपा से सिंह राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको कोशिश करनी चाहिए की आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करें। कार्यक्षेत्र में कुछ सहकर्मी आपके लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। लेकिन आप अपनी सूझबूझ और मेहनत से राहत पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बीताएंगे।
भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में लोगों का मिलेगा सहयोग

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

गणेशजी बता रहे हैं कि रविवार का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी सभी लोग आपको सहयोग करेंगे। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ हो सकता है। पिछले कुछ समय से आप पर जो आर्थिक संकट है वह भी आज दोपहर बाद समाप्त हो जाएगा। जिससे आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

तुला राशि: काम में होगा सुधार

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

गणेशजी बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के छोटे मोटे काम पिछले कई दिनों से जो बिगड़ रह थे, उन सभी में आज सुधार देखने को मिलेगा। जिसे देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। हालांकि, आज आपका मन किसी अनावश्यक भय या आशंका के कारण परेशान रह सकता है। वैसे तो आज आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन, शाम के समय थोड़ा जॉगिंग करने से आपको लाभ मिल सकता है।
भाग्‍य आज 89 % आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि: समय रहेगा प्रतिकूल

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गणेशजी के अनुसार, आज सुबह का समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। साथ ही आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने वाला रहेगा। जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। लेकिन, आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। शाम तक स्थिति आपके पक्ष में होगी। साथ ही आज आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि: व्यापारी कामों के लिए अच्छा दिन

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

धनु राशिवालों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि इस राशि के जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन लोगों को अपनी परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करनी चाहिए। वहीं, अगर आप अपने व्यवसाय या पेशे से जुड़ा कोई सौदा या लेखन कार्य करना चाहते हैं तो उसे दिन में ही पूरा कर लें। दिन का समय इस तरह का कार्य करने के लिए सबसे अच्छा रहेगा।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

मकर राशि: व्यापार की स्थिति में सुधार होगा

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

गणेशजी के मुताबिक मकर राशि के लोगों के लिए आज व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से आप काम पर मजबूत पकड़ बना पाएंगे। आज आपके आलोचक चहा कर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अपनी पत्नी की तबीयत का ख्याल रखें आपकी पत्नी की तबीयत बिगड़ सकती है। इससे कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।
भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। सफेद वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में काम की होगी सराहना

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। जिससे कार्यस्थल पर कुछ लोग आपके लिए मन में नफरत का भाव रख सकते हैं। इसी के साथ आपके शत्रु भी बढ़ेंगे। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपने काम पर ध्यान देना होगा। धीरे धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी।
भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि: आज अधिक होंगे खर्चे

Today 28 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मकर राशि के लिए शुभ दिन, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

गणेशजी बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपनी आय से अधिक खर्चे करने वाला है। आपको इस बात का ख्याल रखना है कि ऐसी स्थितियों में आपको संतुलन बनाकर रखना होगा। वरना आवश्यकता पड़ने पर धन संकट पैदा हो सकता है। आज इस बात का ख्याल रखें कि आपको दूसरों की मदद करने में अच्छे और बुरे की बराबरी नहीं करनी है। बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद करें।

भाग्य आज 75 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts