Connect with us

Uncategorized

कालेज में एडमिशन को गई लापता अंजलि का जंगल में मिला शव, दो हत्यारोपित गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

Anjali Murder Case शादी के लिए दवाब बना रही अंजली की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपितो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपितो की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया। 

3 अगस्त से थी लापता

खड़गपुर मोटा हल्दू थाना लालकुआं निवासी अंजली आर्य आयु 18 वर्ष पुत्री खीमराम आर्य 3 अगस्त को घर से एमबीपीजी कॉलेज एडमिशन करवाने का कह कर गयी थी।

उसके बाद जब वह घर नही लौटी तो स्वजनों की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की।

jagran

यामीन से था प्रेम-प्रसंग

पुलिस ने जब उसके मोबाइल की सीडीआर निकाली तो बरा पुलभट्टा निवासी यामीन पुत्र मोहम्मद अहमद से उसकी बात होने की स्थिति में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी कृपाल सिंह पुलभट्टा पहुच गए।

एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट के सहयोग से जब पुलिस ने मो. यामीन को पूछताछ के लिए बुलाया तो पुलिस की सख्ती के आगे उसने अपना मुंह खोल दिया।

शादी की बात पर गला रेता

उसने पूछताछ में बताया अंजली उस पर शादी करने का दवाब बना रही थी। 3 अगस्त को जब वह किच्छा पहुची तो वह अपनी बाइक लेकर किच्छा से बहेड़ी गया जहाँ सचिन सक्सेना पुत्र रतन लाल निवासी बरा को साथ लेकर शक्तिफार्म जंगल के कम्पार्टमेन्ट 9 बीट शहदौरा ले गया जहाँ उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

सड़ गला शव बरामद

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अंजली का सड़ा गला शव बरामद कर लिया। सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुच गए साक्ष्य एकत्र किए। आरोपितो के डीएनए साक्ष्य भी लिये जा रहे है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts