Connect with us

Uncategorized

दर्दनाक मौत:7 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला

अल्मोड़ा: जिले के लमगड़ा थाने के शहरफाटक में स्कूल जा रही 7 साल की मासूम बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना आज सुबह की है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को भी कब्जे में ले लिया है।

आज सुबह सोनी पुत्री (7) पुत्री हरीश निवासी क्वेटा मसानखाल शहरफाटक अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। इस बीच शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक संख्या यूके-04सीबी -2021 ने क्वेटा मसानखाल शहरफाटक निवासी सोनी पुत्री हरीश बजेठा को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।एसओ लमगड़ा जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts