Connect with us

Uncategorized

मध्य प्रदेश तो गजब ही है- बाबा बताते हैं हत्यारे का नाम, पुलिस कहती है जो आज्ञा प्रभु

खबर शेयर करें -

जानकारी अनुसार दो दिन से छतरपुर जिले के बमीठा थाने में पदस्थ अशोक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे पंडोखर सरकार के दरबार में अर्जी लगाते नजर आ रहे हैं। पंडोखर सरकार और एएसआई अशोक शर्मा के बीच का करीब ढाई मिनट का पूरा वीडिया संत के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर हुआ था। इसमें एक हत्या के प्रकरण को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारी अर्जी लगाते और संत उनको प्रकरण के मामले में कुछ क्लु देते नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ कागज भी एएसआई बताते हैं, हालांकि उसमें क्या लिखा है, इसको लेकर संत पहले ही बता देते हैं कि इनमें से ही एक व्यक्ति जिसका उन्होंने नाम नहीं लिया है वहीं मामले की प्रमुख कड़ी है और मामले का निराकरण कर सकता है। यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की हास्यास्पद स्थिति बन गई और लोग विभाग की किरकिरी करने में कतई पीछे नजर नहीं आ रहे हैं।
छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने एएसआई अशोक शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा थाना प्रभारी पंकज शर्मा और एसआई नंदकिशोर सोलंकी को लाइन अटैच कर दिया है। जिस मामले में एसपी ने पूरे थाने को निलंबित कर दिया है। उसमें एएसआई ने संत के क्लू से एक मृतका के चाचा को ही हत्या का आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था। मृतका के पिता और गांववालों ने इस मामले में एएसआई को फर्जी जांच करने और संत के कहने पर गलत कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts