Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में प्रेमी से झगड़े के बाद लखनऊ की युवती ने शराब पीकर काटी हाथ की नस….

नैनीताल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने मुख्य रोड पर जबरदस्त हंगामा खड़ा करते हुए खुद को ही नुकसान पहुंचा लिया। लखनऊ से नैनीताल घूमने पहुंची एक युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ फोन पर झगड़ा होने के बाद शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसने ब्लेड से हाथ की नस भी काट ली। हालत बिगड़ती देख राहगीरों ने उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। लखनऊ निवासी ये युवती नैनीताल आई हुई थी। गुरुवार देर शाम वह होटल में बॉयफ्रेंड के साथ फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवती ने काफी शराब पी और बाथरूम में जाकर हाथ की नस काट ली। जिसके बाद नशे में धुत युवती होटल के कमरे से लेकर ब्रिज चुंगी तक पहुंच गई।
हंगामा बढ़ता देख टोल कर्मचारी और राहगीर भी एकत्रित हो गए। जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ ही युवती को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. अजहर ने बताया कि युवती की कलाई पर घाव हैं। फिलहाल उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। वहीं तल्लीताल पुलिस युवती से पूछताछ में जुटी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts