Uncategorized
उत्तराखंड पर कलंक है यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला, प्रदेश सरकार पर सपा जिलाध्यक्ष का हमला, कहा- त्रिवेन्द्र सरकार से शुरू हुई भ्रष्टाचार की चेन धामी सरकार तक जारी
हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डिंपल पांडेय ने यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले को लेकर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सरकार की जीरो टोलरेंस नीति पर भी सवालिया निशान लगाया है। प्रेस को बयान में उन्होने कहा कि जिस तरह प्रदेश में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला हुआ है वह उत्तराखंड पर एक कलंक है। इस घोटाले की पूरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत को गिरफ्रतार किया गया है। एक छोटे नेता का इतने बड़े मामले में पफंसने से बात गले से नीचे नहीं उतर रही है। इसके पीछे कई बड़े सफेदपोश और अधिकारी भी शामिल है।
यह मामलों लाखों का नहीं करोड़ों का है। इसकी जांच होनी चाहिए। केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर है। डिंपल पांडेय ने कहा कि हमेशा दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी सबसे पहले अपने गिरेबान में झांके। खुद उनकी पार्टी के नेता भ्रष्ट है। भाजपा नेता और उत्तरकाशी जिले के मोरी गांव का जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत करोड़ों का घोटालेबाज निकला। भाजपा उसेे पार्टी से निष्कासित कर अपना पला झाड़ने में लगी है, जबकि हकीकत यह है कि हाकम सिंह इस घोटाले में अकेला नहीं है। कई अधिकारी और सफेदपोश उसके करीबी है।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। साथ ही हाकम सिंह रावत के अलावा उसके करीबी नेताओं की संपत्ति की जांच भी होनी चाहिए। युवाओं को रोजगार का लॉलीपॉप देने वाली भाजपा ने आज लाखों युवाओं का भविष्य पेपर लीक कर बर्बाद कर दिया है। प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर भाजपा सरकार अब खुद वाहवाही लूटना चाह रही है। आज 21 साल बाद भी उत्तराखंड के लोग अपने को ठगा हुए महसूस कर रहे है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। अपनी सरकार को जीरो टोलरेंस की सरकार कहने वाली त्रिवेन्द्र सरकार से भ्रष्टाचार की शुरूआत हुई जो वर्तमान में धामी सरकार तक जारी है। हाकम सिंह जैसे छोटे नेताओं का नाम सामने आने पर बड़े नेता अपने आप को बचाने में जुटे है, जो प्रदेश के होनहार युवाओं के साथ धोखा है। आज भाजपा नेता 12 से 15 लाख रूपये लेकर भ्रष्टाचार की सीमा लांघ चुके हैं। गरीब और मेहनती छात्रों का भविष्य अधर में है। इस भ्रष्टाचार का जवाब जनता आने वाले समय में भाजपा को सूत समेत देगी।
