Connect with us

Uncategorized

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत : अल्मोड़ा विवि के तीनों परिसरों में शीघ्र करें शिक्षकों की तैनाती

खबर शेयर करें -

देहरादून : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के तीनों परिसरों में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टॉफ की शीघ्र तैनाती के निर्देश उच्चाधिकारियों को दे दिये गये हैं। विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में इसी सत्र से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने एवं विधिवत कक्षाएं संचालित करने को कहा गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों की शीघ्र तैनाती करने के निर्देश विश्वविद्यालय एवं उच्च श्ज्ञिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनएस भण्डारी ने बताया कि पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर परिसरों में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों की तैनाती के लिये सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर दी गई है। जिसके तहत शैक्षणिक पदों के लिये कमेटी द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई है। इसी प्रकार शिक्षणेत्तर पदों के लिये कार्मिकों से विकल्प मांग कर सूची तैयार कर ली गई है।

जिस पर अग्रिम कार्यवाही कर दो सप्ताह के भीतर कार्मिकों की सूची जारी कर दी जायेगी। कुलपति ने कहा उनका प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में पूर्व की भांति सभी संकायों में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाय।

महाविद्यालय पैठाणी में खुलेंगे दो अन्य विषय

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने शिक्षकों के तैनाती, भवन निर्माण, प्रवेश प्रक्रिया की प्रगति, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता सहित तमाम विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में शीघ्र जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विषयों में स्वीकृति प्रदान करने एवं शिक्षकों की तैनाती करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन महाविद्यालयों में निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाय तथा जिन महाविद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं वहां पर शिक्षकों शीघ्र तैनाती की जाय।

महाविद्यालयों में सफाई व्यवस्था के लिये आउट सोर्स एजेंसी अथवा आउट सोर्स कार्मिकों की तैनाती के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts