Connect with us

Uncategorized

मुख्यमंत्री की घोषणा,यूकेएसएसएससी पेपर लीक का पर्दाफाश करने वाली एसटीएफ टीम होगी सम्मानित

खबर शेयर करें -

देहरादून। यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुई अनियमितताओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत हुए मुकदमे में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही करने के लिए अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ व उनकी टीम के सदस्यों उपनिरीक्षक दिलवर सिंह, नरोत्तम बिष्ट, उमेश कुमार, विपिन बहुगुणा को मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति है। जिसके फलस्वरूप उक्त प्रकरण में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर उनके द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने अभियोग की जांच एसटीएफ को सौंपी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts