Connect with us

Uncategorized

युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी कोअल्मोडा के एसएसपी की पहल बाद 18 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म/ पोक्सो एक्ट के आरोपी युवक को देहरादून से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त को धारानौला निवासी महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को भगाकर ले जाने के सम्बन्ध मे दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले मेें नितिन गोस्वामी को नामजद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को तत्काल टीम गठित कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने व आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिए। विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका व आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरु कर दी।

गठित टीम द्वारा अथक प्रयास व साईबर सैल की मदद से 13 अगस्त को बस स्टेशन देहरादून से नाबालिग बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से सकुशल छुड़ाकर, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर, अपहर्ता से पूछताछ से पंजीकृत अभियोग धारा 376 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार युवक
नितिन उर्फ नितिश गोस्वामी पुत्र जितेन्द्र गोस्वामी निवासी नरसिंहबाड़ी थाना व जिला अल्मोड़ा है। पुलिस टीम में राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापडी कोतवाली अल्मोड़ा,उपनिरीक्षक गंगा राम गोला चौकी प्रभारी धारानीला, कोतवाली अल्मोड़ा,महिला उपनिरीक्षक हेमा कार्की कोतवाली अल्मोड़ा,कांस्टेबल कपिल देव राठी कोतवाली अल्मोड़ा,महिला कांस्टेबल गार्गी रानी कोतवाली अल्मोड़ा शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts