Connect with us

Uncategorized

चौखुटिया में नौवीं कक्षा की छात्रा ने मोबाइल के लिए कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त!

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा : मोबाइल जहां आपको दुनिया की हर छोटी-बड़ी जानकारी सिर्फ आपके एक इशारे पर दे देता है। वहीं, मोबाइल घरों में झगड़े की जड़ भी बनता जा रहा है।

इतना ही नहीं मोबाइल की लत जिसे लग जाए, उसे छोड़ा पाना मुश्किल होता है। जहां मोबाइल के कई फायदे हैं। वहीं, कई नुकसान भी हैं। कई बार मोबाइल के चक्कर में लोग अपनी जान तक गंवा बैठते हैं।

ऐसा ही एक मामला अल्मोड़ा जिले का है। यहां पर मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद एक किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया। उसने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका कक्षा 9वीं की छात्रा थी।

चौखुटिया तहसील के टिम्टा गांव का है। यहां की 14 साल की निर्मला रावत पुत्री जमन सिंह रावत ने बुधवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे रानीखेत अस्पताल में लाये।

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मोबाइल को लेकर मृतका व उसके परिजनों में विवाद हुआ। जिसके बाद युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts